{"_id":"6903c023df1b064106099d4f","slug":"scooty-lost-control-and-fell-on-a-speed-breaker-young-man-died-faridabad-news-c-24-1-gur1002-70976-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी, युवक की मौत
विज्ञापन
- स्कूटी सवार युवक ने नहीं लगाया था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात तेज रफ्तार स्कूटी ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की गंभीर चोटें लगी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान सहरसा (बिहार) के सताहा गांव निवासी सुमित कुमार (28) के रूप में हुई है। सुमित कुमार बजघेड़ा के गंगा विहार में किराये के कमरे में रहता था और पालम विहार स्थित एक नाई की दुकान पर काम करता था। बुधवार को दुकान से काम खत्म करने के बाद सुमित कुमार रात करीब नौ बजे स्कूटी पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। पालम विहार के एफ-ब्लाॅक में सड़क पर स्पीड ब्रेकर आने पर उसकी स्कूटी अंनियंत्रित होकर गिरकर दूर तक घिसटते गई। स्कूटी सवार सुमित कुमार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिस कारण उसके सिर में चोटें लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सुमित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिस कारण उसके सिर में चोटें लगने से उसकी मौत हुई। अगर सुमित ने हेलमेट लगाया हुआ होता तो उसी जान बच सकती थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।