फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Science paper was easy, numerical did not trouble the students.

Faridabad News: विज्ञान विषय का पेपर रहा आसान, न्यूमेरिकल ने भी नहीं किया छात्रों को परेशान

Thu, 12 Mar 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Science paper was easy, numerical did not trouble the students.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) कक्षा 10वीं के छात्रों ने विज्ञान और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं के छात्रों ने कृषि विज्ञान, मनोविज्ञान विषय और अंग्रेजी की परीक्षा दी। छात्रों ने पेपर को काफी आसान बताया। छात्रों ने कहा कि पेपर में सब पढ़ा हुआ ही आया था। अधिकतर प्रश्न सरल होने से पेपर समय से पहले ही हल कर लिया।

एचबीएसई के छात्रों ने कहा कि पेपर में भौतिक विज्ञान से ज्यादा न्यूमेरिकल पूछे गए थे। हालांकि सभी सवाल आसान थे। इसलिए हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं रसायन और जीव विज्ञान से मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने बताया कि सारे प्रश्न एनसीईआरटी पर ही आधारित थे। कोई भी सवाल पाठ्यक्रम से बाहर नहीं पूछा गया। जिले के 80 केंद्रों पर एचबीएसई की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन


छात्रों से बातचीत

पेपर काफी आसान था। अधिकतर सवाल वही थे जो हमने पढ़े थे। भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल भी सरल थे, इसलिए पेपर हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। - राहुल

पेपर एनसीईआरटी पर आधारित था। अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर मुश्किल नहीं था। कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया। पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - शिवम
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर काफी आसान आया था। मुझे भौतिक विज्ञान के प्रश्न सबसे आसान लगे। किसी भी सवाल को हल करने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। - राजू

पेपर में कुछ भी बाहर से नहीं आया। अधिकतर सवाल एनसीईआरटी पर ही आधारित थे। पेपर 60 नंबर का था। मुझे 50 से अधिक नंबर आने की उम्मीद है। - विवेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed