{"_id":"5f64a9038ebc3e8c1931900b","slug":"school-will-open-from-21-when-the-course-will-be-completed-not-clear-faridabad-news-noi536961059","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलेंगे 21 से, पाठ्यक्रम कब पूरा होगा स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलेंगे 21 से, पाठ्यक्रम कब पूरा होगा स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण बंद किए गए स्कूल अब सोमवार से खुल जाएंगे। लगभग छह माह के बाद विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई के लिए ऐच्छिक रूप से स्कूल जाएंगे। एक दिन में प्रत्येक कक्षा में सिर्फ 18 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा के बाकी विद्यार्थियों को इसी प्रकार दिन बदल-बदलकर स्कूल में प्रवेश की अनुमति होगी। ऐसे में एक ही पाठ अध्यापकों को दो से तीन दिनों तक पढ़ाना होगा। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि इस साल का कोर्स समय से समाप्त भी हो पाएगा या नहीं। विद्यार्थी किस तरह से छह माह में पढ़ाई पूरी करेंगे। स्कूल न आने वाले विद्यार्थी अन्य सहपाठियों के साथ किस तरह से पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। इस बारे में फिलहाल सरकार की ओर से दिशा-निर्देश का इंतजार है।
स्कूल न गए तो क्या होगा, स्थिति स्पष्ट नहीं
कोरोना संक्रमण के भय से कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से साफ इनकार कर रहे हैं। वहीं शैक्षणिक सत्र खराब होने की खतरा भी उन्हें सताने लगा है। अब तक जारी दिशा-निर्देश में केवल कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की हिदायतें ही स्कूल निदेशालय की ओर से स्पष्ट की गई हैं।
छह दिन में स्वास्थ्य रिकॉर्ड की होगी जांच
जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को पूरा ख्याल रखा जाएगा। सावधानी के लिए हर बच्चे की उपस्थिति के हिसाब से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार होगा। यह तय किया जाएगा कि किसी कक्षा में 18 से अधिक विद्यार्थी न बैठें। अन्य को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। हर छठे दिन प्रत्येक विद्यार्थी का स्वास्थ्य रिकॉर्ड अध्यापक व अन्य सहयोगी अपने स्तर पर विश्लेषण कर विभाग को रिपोर्ट करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर विद्यार्थी हाथ धोने, 6 फीट की दूरी बनाने व फेस मास्क लगाने में लापरवाही न बरते।
विज्ञापन
कई नियमों में बदलाव संभव
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान एसके दलाल ने बताया कि कोविड-19 की सुरक्षा के अलावा अन्य किसी नियम की फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। कितने विद्यार्थी स्कूल आएंगे और कितने नहीं, यह देखने वाली बात है। स्कूल खुलने पर पता चलेगा कि पढ़ाई कैसे कराई जाए। थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सभी आ गए तो कैसे प्रबंधन किया जाएगा, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।