फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   school vehicle fitness

स्कूल वाहनों की हो नियमित जांच, सुरक्षा में चूक पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Sat, 26 Jul 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
school vehicle fitness
एसडीएम जितेंद्र गर्ग का निर्देश, स्कूल वाहनों की हो नियमित जांच, सुरक्षा में चूक पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत छह निजी स्कूलों की बसों की औचक जांच की। इस दौरान उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समय रहते अपने स्कूल वाहनों की सभी कमियों को दूर करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि उन्होंने सभी स्कूलों को चेताया कि यदि बसों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, तो चालान किए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो बसों को जब्त भी किया जा सकता है। एसडीएम ने उपमंडल स्तरीय कमेटी को भी सक्रिय रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी स्कूल बसों में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस सिस्टम, बस रूट चार्ट, निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाए जाएं। यदि बालिकाएं हो तो महिला अटेंडेंट। बस के बाहर स्कूल का नाम, मालिक का नंबर, पुलिस कंट्रोल रूम और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि स्कूल बस ड्राइवरों के पास कम से कम पांच साल का अनुभव होना जरूरी है। उन्हें किसी भी हालत में नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने दिया जाना चाहिए। स्कूल प्रबंधन को अपने ड्राइवर, कंडक्टर और अटेंडेंट के व्यवहार की नियमित समीक्षा करनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन को चाहिए कि वे समय-समय पर अपने वाहनों की खुद भी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed