फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School friend's cousin duped Rs 42.87 lakh in the name of getting a plot

Faridabad News: स्कूल दोस्त के चचेरे भाई ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 42.87 लाख ठगे

Thu, 03 Jul 2025 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
School friend's cousin duped Rs 42.87 lakh in the name of getting a plot
फॉर्च्यूनर भी फाइनेंस करा ली, नोएडा निवासी सागर ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्कूल के दोस्त के चचेरे भाई ने बिल्डर कंपनी के साथ मिलकर निजी कंपनी के कर्मचारी सागर को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 42.87 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर विशाल ने रुपये लेकर कंपनी को नहीं दिए। साथ ही शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर उसके नाम से फॉर्च्यूनर कार फाइनेंस करा ली। बाद में कंपनी ने वो प्लॉट किसी अन्य को बेच दिया। अब रुपये मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीपीटीपी थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

बल्लभगढ़ सेक्टर-3 निवासी सागर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। स्कूल टाइम के दोस्त सेक्टर-75 निवासी अनिकेत के साथ उसके चचेरे भाई खेड़ी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल से मिले। विशाल ने सेक्टर-85 में प्लॉट खरीदने की सलाह दी। मई 2023 में विशाल ने सेक्टर-85 में 179.06 गज का प्लॉट दिखाया। प्लॉट काफी सस्ते में दिलाने की बात कही। विशाल ने बीपीटीपी कंपनी से सागर के नाम 1,47,61903 रुपये में एग्रीमेंट करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विशाल ने प्लाॅट खरीदने का फार्म भरने के दौरान अपनी ई-मेल आईडी फॉर्म में भर दी। सागर ने 8 जून 2023 को टोकन मनी 50 हजार विशाल को दे दिए। फिर विशाल के खाते में 21.47 लाख रुपये ट्रांसफर किए और 20 लाख नकद दिए। शिकायतकर्ता ने प्लॉट पर बैंक से 95 लाख का लोन मंजूर कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर ने आरोप लगाया कि विशाल ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1.40 लाख रुपये भी निकाले हुए हैं। अनिकेत ने भी उनके क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये निकाले हुए हैं और 19 हजार रुपये नकद व यूपीआई से ले रखे हैं। आरोपी क्रेडिट कार्ड की ईएमआई नहीं भर रहे और रुपये भी वापस नहीं कर रहे। इसके अलावा विशाल ने सागर के नाम से एक फॉर्च्यूनर कार भी फाइनेंस करा ली और अब उसकी ईएमआई भी नहीं भर रहा। साथ ही रुपये मांगने पर मारने की धमकी देता है। मामले में अब बीपीटीपी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed