फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School employee booked for fraud of Rs 37 lakh after he worked for 15 years using fake degree

Faridabad News: फर्जी डिग्री के सहारे 15 साल तक की नौकरी, स्कूल कर्मचारी पर 37 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
School employee booked for fraud of Rs 37 lakh after he worked for 15 years using fake degree
फर्जी डिग्री के सहारे 15 साल तक की नौकरी, स्कूल कर्मचारी पर 37 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने दयालबाग स्थित निजी स्कूल की शिकायत पर एक स्कूल कर्मचारी के खिलाफ फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने और लाखों रुपये का वेतन लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी पर करीब 15 वर्षों तक संस्थान को गुमराह कर लगभग 37 लाख रुपये से अधिक की राशि हड़पने का आरोप है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार आरोपी पंकज अत्री वर्ष 2009 से स्कूल में कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। नियुक्ति के समय उसने खुद को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से स्नातक बताया था। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि जब उससे बार-बार मूल डिग्री मांगी गई तो वह टालमटोल करता रहा और बहाने बनाता रहा।
विज्ञापन



मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2010 से 2012 के बीच सीएमजे यूनिवर्सिटी से बीसीए की डिग्री हासिल करने का दावा किया और उसे स्कूल में जमा कर वेतन में वृद्धि करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब स्कूल प्रबंधन ने विश्वविद्यालय से इस संबंध में पुष्टि कराई तो विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि बीसीए एक रेगुलर कोर्स है और उस अवधि में पंकज अत्री स्कूल में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत था तथा उसकी उपस्थिति भी दर्ज थी। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके यहां इस तरह का कोई पत्राचार कोर्स संचालित नहीं किया जाता।

स्कूल के चेयरमैन द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने गलत दस्तावेजों और झूठी जानकारी के आधार पर संस्थान का विश्वास जीता और अब तक वेतन के रूप में करीब 37,82,000 रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed