{"_id":"693f0538d7ad25b5f30cdfb4","slug":"school-bus-hits-youth-riding-bike-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57898-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
विज्ञापन
हादसे में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, बस चालक मौके से भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मंझावली में बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए जा रहे युवक को निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक का पैर व हाथ टूट गया। हादसे को अंजाम देने के बाद स्कूल बस चालक मौके से भाग गया। थाना तिगांव पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैनिक रेजीडेंसी निवासी गणेश ने बताया कि 5 दिसंबर को उनको फोन पर सूचना मिली की उनके बेटे सन्नी (26) का पंजाब नेशनल बैंक के पास एक्सीडेंट हो गया। उसको उपचार के लिए सेक्टर 3 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सन्नी ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर दूध लेने तिगांव जा रहा था। जैसे ही बैंक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कूल बस के चालन ने बिना इंडिकेटर दिए बस को बैंक वाली गली में मोड़ने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर व हाथ में गंभीर चोट आई।
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। बस में सवार स्कूल स्टाफ व राहगीरों ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बेटे का ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली और हाथ की उंगलियों का उपचार किया। उस दौरान अस्पताल का बिल स्कूल वालों ने भरा ।
विज्ञापन
बिल भरने के बाद स्कूल व अस्पताल के लोगों ने उनसे कई कागजों पर साइन करवा लिए। उनका आरोप है कि वह पढ़े लिखे नहीं है। जिस वजह से उनको पता नहीं है कि उन्होंने किन कागज पर साइन किए हैं। अस्पताल से 10 दिसंबर को छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में जाकर एमएलसी कटवाई। थाना तिगांव पुलिस ने शनिवार को शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है।