फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School bus hits bike-riding students, three injured

Faridabad News: स्कूल बस ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, तीन घायल

Thu, 22 Jan 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
School bus hits bike-riding students, three injured
सेक्टर-16 पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-16 पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह निजी स्कूल ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

घायल छात्रों की पहचान ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित न्यू इंदिरा कॉम्प्लेक्स निवासी प्रथम सैनी, सूरज और हर्ष के रूप में हुई है। सभी छात्र अजरौंदा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। छात्र सूरज और प्रथम 11वीं कक्षा के छात्र हैं जबकि तीसरा छात्र हर्ष नवी कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। बाइक प्रथम सैनी चला रहा था, जबकि सूरज और हर्ष उसके साथ पीछे बैठे थे।
विज्ञापन


सभी बाइक पर सवार होकर ओल्ड फरीदाबाद रोड से होते हुए सेक्टर-16 सागर सिनेमा रोड की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सामने से आ रही होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों छात्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में हुई कैद
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस सीधे बाइक से टकरा । हादसे के वक्त बस में केवल तीन बच्चे सवार थे, जिन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। टक्कर के बाद बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर भाग गया।



घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल तीनों छात्रों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायल प्रथम सैनी की हालत अन्य दो छात्रों की तुलना में अधिक गंभीर बनी हुई है, जबकि सूरज और हर्ष का इलाज भी जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी तक छात्रों के अभिभावकों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed