{"_id":"61d332b780ac5226b80e9764","slug":"school-bus-crushed-a-two-year-old-girl-the-driver-was-going-to-park-the-bus-from-village-gadhkheda-in-the-school-faridabad-news-noi6249393174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस ने दो साल की बच्ची को कुचला, चालक गांव गढ़खेड़ा से बस को लेकर स्कूल में खड़ी करने जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस ने दो साल की बच्ची को कुचला, चालक गांव गढ़खेड़ा से बस को लेकर स्कूल में खड़ी करने जा रहा था
विज्ञापन
मृतका विधि की फाइल फोटो ।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। गांव नरहावली में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। छायंसा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। चालक गांव गढ़खेड़ा से बस लेकर स्कूल में खड़ी करने जा रहा था। बीच में हादसा हो गया।
गांव नरहावली निवासी सोनू ने बताया उसके दो बेटी और एक बेटा है। छोटी बेटी मिस्टी उर्फ विधि (2), बेटा सौरभ (3) और बड़ी बेटी कनिष्का (6) है। कनिष्का गांव अटाली स्थित एमबीएल स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह बेटी कनिष्का और विधि पास स्थित दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। इसके बाद विधि घर के सामने सड़क पर ही खेलने लगी। विधि के साथ उसके दादा महेंद्र भी थे। सोनू ने बताया कि उसी समय एमबीएल पब्लिक स्कूल की बस उसके घर के पास से गुजरी। इसी दौरान विधि बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भगाने लगा लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। चालक गांव गढ़खेड़ा निवासी संजय और कंडक्टर बच्चू है।
वहीं, एमबीएल स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने बताया कि चालक और परिचालक गांव गढ़खेड़ा के रहने वाले हैं। उनके गांव में ही बस खड़ी थी। रात को स्कूलों को बंद करने के आदेश आने के बाद चालक से कहा गया था कि बस को गांव से लाकर स्कूल के अंदर खड़ा कर दें। इसी दौरान गांव नहरावली में हादसा हो गया। थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी बस की चपेट में आ गई।