फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scheduled Caste students in government schools will receive bicycles.

Faridabad News: राजकीय विद्यालयों के अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलेगी साइकिल

Mon, 15 Jun 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste students in government schools will receive bicycles.
विभाग ने जारी किया पांच लाख का बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इन छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए पांच लाख रुपये का विशेष बजट जारी किया गया है। विभाग की इस पहल से गरीब और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कल्याणकारी योजना का लाभ मुख्य रूप से कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के पात्र छात्रों को दिया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि गांव या घर से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए साइकिल खरीदने की राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे छात्र अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार साइकिल खरीद सकेंगे। योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी राजकीय विद्यालय मुखियाओं को अपने-अपने स्कूल के पात्र छात्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय मुखियाओं को यह सूची अगले तीन दिनों के भीतर विभाग के पास उपलब्ध करानी होगी, ताकि बजट की राशि को बिना किसी देरी के छात्रों के खातों में ट्रांसफर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed