फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Savannah Society recycles 5000 kg of plastic waste

Faridabad News: सवाना सोसाइटी ने 5000 किलो प्लास्टिक वेस्ट किया रीसायकल

Sat, 28 Mar 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Savannah Society recycles 5000 kg of plastic waste
एरोबिन्स की मदद से 15,000 किलोग्राम गीले कचरे का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आरपीएस सवाना सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए प्लास्टिक और गीले कचरे के प्रबंधन में उपलब्धि हासिल की है। सोसाइटी ने इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) के साथ मिलकर 5,000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरे को रीसायकल किया है। इसके साथ ही एरोबिन्स की मदद से करीब 15,000 किलोग्राम गीले कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है।

सोसाइटी के इस प्रयास को स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कचरा प्रबंधन के इस मॉडल ने न केवल प्रदूषण को कम करने में योगदान दिया है, बल्कि निवासियों के बीच जागरूकता भी बढ़ाई है। सोसाइटी के प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके साथ ही इस उपलब्धि के सम्मान स्वरूप सोसाइटी को रीसायकल किए गए प्लास्टिक से बनी एक विशेष बेंच प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

यह 84 किलो की बेंच सोसाइटी के सामूहिक प्रयासों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक होगी। इस सफलता के पीछे ग्रीन गार्डियन टीम, हाउसकीपिंग स्टाफ और सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखे जाएंगे
सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखे जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण को और मजबूती दी जा सके। इस प्रयास में जगदीप, रुचिता, स्मिता, गीतांजलि, कल्पना, मनिका, उमा, सोनल, ज्योति, रूपम आदि लोग शामिल हैं। साथ ही, निवासियों को कचरा प्रबंधन के प्रति और अधिक जागरूक बनाने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे। आरपीएस सवाना सोसाइटी की यह पहल अन्य आवासीय क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed