फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saturday is the coldest day of winter season in faridabaad

Faridabad News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, अधिकतम पारा आठ डिग्री गिरा

Sat, 30 Dec 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saturday is the coldest day of winter season in faridabaad
फोटो-
विज्ञापन

- दिन में कुछ देर ही सूरज दिखा, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे कड़ाके की ठंड ने फिर लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। इससे दिनभर लोग ठंड से बचते नजर आए। सुबह कोहरा होने के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालक दुर्घटनाओं से बचने के लिए डिपर लाइट जलाकर चले। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में पारा तीन डिग्री तक और नीचे जाएगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पांच दिन पहले न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन में हल्की धूप निकल रही थी। इस दौरान शीतलहर का प्रकोप कम हो गया था। लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सुबह घने कोहरे ने लोगों का स्वागत किया। घर से बाहर निकलने पर चारों तक धुंध ही धुंध नजर आ रही थी। इससे नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत हुई। सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम होने के कारण उन्हें डिपर लाइट जलाकर चलना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग, हार्डवेयर सोहना रोड, सेक्टर-12, ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे कई जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक ठंड अभी और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से फरीदाबाद समेत राज्य में ज्यादातर इलाकों में नए साल तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी। रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed