फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sarpanch sacked for misappropriation of government money

पैसों की हेराफेरी करने के आरोप में सरपंच बर्खास्त

Fri, 27 Nov 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch sacked for misappropriation of government money
फरीदाबाद। गांव के विकास कार्य के लिए आए सरकारी पैसे की लेनदेन में गड़बड़ी मिलने पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने पाली गांव के सरपंच सुंदर को बर्खास्त कर दिया है। उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच होने तक खंड विकास अधिकारी को गांव के विकास कार्य संभालेंगे।
विज्ञापन

24 जुलाई को खंड विकास अधिकारी ने जिला उपायुक्त को सूचना दी थी कि गांव पाली के सरपंच सुंदर ने 21,600 रुपये खर्च कर दिए। इसका कोई हिसाब नहीं है। इसके बाद 17 नवंबर को जिला उपायुक्त ने सरपंच को जांच के लिए कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया। उपायुक्त की पूछताछ में सरपंच कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके अलावा एक ठेकेदार के खाते में बिना वर्क ऑर्डर के पैसे ट्रांसफर करने का भी मामला सामने आया। इसके बाद जिला उपायुक्त ने सरपंच को बर्खास्त करते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को गांव पाली के विकास कार्य देखने का जिम्मा दिया है। इसके साथ ही उपमंडल अधिकारी बड़खल को पूरे मामले पर नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed