फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sarita won bronze medal in Bangkok Asian Para Archery

Faridabad News: बैंकाॅक एशियन पैरा तीरंदाजी में सरिता ने जीता कांस्य पदक

Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sarita won bronze medal in Bangkok Asian Para Archery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बैंकाॅक में चल रहे एशियन पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भैसरावली (तिगांव) की सरिता अधाना ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक पर निशाना साधा। कंपाउंड स्पर्धा में उन्होंने 150 अंक में से 139 अंक प्राप्त किए। इससे पहले भी दोनों पैरों से अक्षम सरिता ने डेढ़ वर्ष की कठिन मेहनत के बाद पैरा एशियन गेम्स तीरंदाजी कंपाउंड (टीम) स्पर्धा में भी रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
बैंकाॅॅक में 11 से 24 नवंबर तक एशियन पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सोमवार को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला हुआ। इसमें सरिता अधाना ने कांस्य झटका। उन्होंने व्हील चेयर पर स्पर्धा में हिस्सा लिया। सरिता के पिता रियाल अधाना का कहना है कि किसान की बेटी देश-विदेश में नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

अक्तूबर महीने में उन्होंने एशियन गेम्स तीरंदाजी के टीम स्पर्धा में रजत पदक झटका था। उन्होंने करीब वर्ष 2021 दिसंबर में अपनी मां सावित्री देवी के साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कटरा (वैष्णो देवी) में जाकर अभ्यास शुरू किया। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। बचपन में पोलियो के शिकार हो से वह अपने पैर से चलने में अक्षम है। 35 वर्षीय सरिता व्हील चेयर के माध्यम से ही अपना सभी काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2021 के अंत में तीरंदाजी में अपना भविष्य बनाने का निर्णय लिया। उनके भाई सुमित अधाना ने बताया कि खिलाड़ी ने कटरा वैष्णो देवी में तीरंदाजी कोच कुलदीप वेदवान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित लेना शुरू कर दिया। उनके भाई के अनुसार अभी तक उन्होंने कुल 10 पदक जीते हैं। इसमें से तीन पैरा विश्व कप और तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक झटक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed