फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saras fair begins, formal inauguration to take place on 28th

Faridabad News: सरस मेले की शुरूआत, 28 को होगा विधिवत उद्घाटन

Sat, 25 Jan 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Saras fair begins, formal inauguration to take place on 28th
पहले दिन कम संख्या में पहुंचे लोग, 150 स्टॉल लगाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान में शुक्रवार को सरस मेले की शुरूआत हो गई, लेकिन मेले के पहले दिन लोगों की संख्या बेहद कम रही। मेले का विधिवत उद्घाटन 28 जनवरी को होगा। जिसमें जिले के सभी मंत्री व विधायक शामिल होंगे। मेले में करीब 150 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बाहर से आए लोग अपने-अपने उत्पादों को बेचेंगे। इसके साथ ही मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


मेले के पहले दिन व्यवस्था बेहतर नहीं दिखी। मेले में अधिकतर स्टॉल खाली दिखाई दिए। पहला दिन होने के कारण मेले में लोगों की भीड़ भी देखने को नहीं मिली। इसके साथ ही कई जगह स्टॉल लगते हुए नजर आए। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। किसी भी दुर्घटना के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। मेला समन्वयक शिवम तिवारी ने बताया कि शुक्रवार से मेले की शुरू हो गई है लेकिन 28 जनवरी को मेले का उद्घाटन होगा, जिसमें जिले के मंत्री व विधायक शामिल होंगे। इसके बाद उन्होंने बताया कि मेले में लगभग स्टॉल का काम पूरा हो गया है। यहां विभिन्न राज्यों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने उत्पादों को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए मेले में करीब 150 स्टॉल लगाए गए हैं। समूह की महिलाओं की ओर से स्टॉलों में इसमें ग्रामीण हस्तशिल्प, सांस्कृतिक और व्यंजनों के उत्पाद लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed