फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saras Aajeevika Mela is becoming the hallmark of economic empowerment

Faridabad News: आर्थिक सशक्तीकरण की पहचान बन रहा सरस आजीविका मेला

Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Saras Aajeevika Mela is becoming the hallmark of economic empowerment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ग्राउंड में चल रहा सरस आजीविका मेला स्वयं सहायता समूहों के लिए आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल बनकर उभर रहा है। इस मेले में हरियाणा सहित अन्य जिलों से आए स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों के माध्यम से पहचान बना रहे हैं।



इसी क्रम में सोनीपत जिले के राई खंड के गांव भैरा की निवासी अंकुर ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक सशक्तीकरण की प्रेरक कहानी प्रस्तुत की है। अंकुर माधव ग्रुप से जुड़ी हुई हैं और पिछले एक वर्ष से समूह के माध्यम से धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री, पूजा-सामान और कान्हा जी के वस्त्र तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों से वे नियमित रूप से इन उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन




अंकुर ने कहा कि समूह से जुड़ने से पहले उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन अब स्वयं सहायता समूह के सहयोग से अच्छा मुनाफा हो रहा है। इससे उनकी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेलों में भाग लेने से बड़े स्तर पर बाजार उपलब्ध हो रहा है। मेले में दुकान, ठहरने और भोजन की बेहतर व्यवस्था से महिलाएं निश्चिंत होकर अपने काम पर ध्यान दे पा रही हैं। अंकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed