फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sapphire flyover fully opened for movement after six months

छह महीने बाद आवाजाही के लिए पूरी तरह खुला नीलम फ्लाईओवर

Sat, 20 Feb 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sapphire flyover fully opened for movement after six months
फरीदाबाद। पांच दिन से पूरी तरह बंद नीलम फ्लाईओवर को शनिवार रात वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। पहले छोटे वाहनों को पुल पर प्रवेश दिया गया। इसके बाद बड़े वाहनों को जाने दिया गया। इससे बाटा और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर वाहन चालकों को काफी राहत मिली। करीब छह महीने से पुल की एक साइट पर ही ट्रैफिक चल रहा था।
विज्ञापन

नीलम फ्लाईओवर के नीचे पिलर पर बेरिंग लगाए जाने के कारण छह दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इसकी जगह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के लिए बाटा फ्लाईओवर, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और बड़खल फ्लाईओवर का रुख कर रहे थे। इससे यहां वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था। शनिवार को वाहन चालकों को यहां जाम से जूझना पड़ा। दोनों जगहों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिली।
विज्ञापन

सेक्टर-12 मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल्लभगढ़ की ओर से जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनआईटी ओर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव कम रहा। वहीं एनआईटी से बाटा फ्लाईओवर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाहन चालकों को बाटा चौक पर जाम से जूझना पड़ा। पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी व्यवस्था संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य पूरा
पांच दिन से फ्लाईओवर की दोनों साइडों को बंद कर पिलर पर बेरिंग रखने का काम पूरा हुआ। इसके साथ ही पुल पर नए सिरे से सड़क का काम भी पूरा कर लिया गया। जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कार्यकारी अभियंता ने किया दौरा
फ्लाईओवर पर तकनीकी रूप से नजर रखने के लिए नगर निगम कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने शनिवार दोपहर को दौरा किया। पुल पर जगह-जगह उन्होंने बेरिंग रखने के काम सहित अन्य कार्यों को परखा। इसके बाद फ्लाईओवर की सुरक्षा संबंधी एक रिपोर्ट मुख्य अभियंता और निगमायुुक्त को सौंपी। मुख्य अभियंता की मंजूरी के बाद पुल की दोनों साइडों को वाहनों के लिए खोल दिया गया।

छह माह से बंद नीलम फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया। जाम से जूझ रहे लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। बाटा फ्लाईओवर और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर वाहनों का दबाव कम होगा।
- राम जी लाल, मुख्य अभियंता नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed