फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sanjay colony case

कमरे में चोर को देख भिड़ी युवती

Sat, 14 Sep 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
sanjay colony case
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार रात घुसे एक चोर को देखकर कमरे में सो रही युवती उससे भिड़ गई। इस दौरान आरोपी ने भी युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई। युवती को घायल कर आरोपी घर में रखे 27 हजार रुपये ले गया। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय कालोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह छत पर सो रहा था। नीचे उसके पिता और एक कमरे में उसकी बड़ी बहन रितु सो रही थी। रात करीब दो बजे एक युवक उनके घर में घुस आया। चोर ने कमरे में रखे संदीप के पर्स से 20 हजार रुपये चुरा लिए। इसके बाद वह उसकी बहन रितु के कमरे में गया। वहां उसका पर्स रखा हुआ था, जोकि उसने उठा लिया। इस दौरान आवाज होने पर रितु की नींद खुल गई। कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति को देखकर पहले तो वह घबराई, मगर फिर उसने हिम्मत दिखाते हुए उसके हाथ से अपना पर्स खींच लिया और उससे भिड़ गई और चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोपी ने भी रितु पर हमला कर घायल कर दिया और उसके हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में 75 सौ रुपये थे।
विज्ञापन

रितु की आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। संदीप के अनुसार वह दौड़कर छत से नीचे आने लगा तो देखा कि एक युवक घर का गेट खोलकर बाहर की तरफ भाग गया। रितु को घायल अवस्था में परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी के अनुसार घर से भागते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed