फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanjay and Jawahar Colony will get relief from waterlogging

Faridabad News: संजय और जवाहर कॉलोनी को जलभराव से मिलेगी राहत

Wed, 09 Jul 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sanjay and Jawahar Colony will get relief from waterlogging
बकेट टाइप मशीनों से की जाएगी सीवर लाइन की सफाई, पांच महीने में पूरा होगा काम
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम ने संजय कॉलोनी व जवाहर कॉलोनी की गलियों में जलभराव और सीवर जाम की पुरानी समस्या को खत्म करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। लाखों रुपये की लागत से यहां बकेट टाइप मशीनों के माध्यम से सीवर लाइन की गहराई तक सफाई कराई जाएगी। यह कार्य आगामी 5 महीने में पूरा किया जाएगा।

संजय कॉलोनी शहर के उन इलाकों में शामिल है जहां बरसात के दिनों में गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। गंदगी के चलते मच्छर, बदबू और बीमारियों का खतरा बना रहता है। हर बार लोग शिकायत करते हैं, लेकिन सफाई के पारंपरिक उपायों से स्थायी राहत नहीं मिलती। इस बार निगम ने तकनीकी समाधान की तरफ कदम बढ़ाया है। बकेट टाइप मशीनें संकरी गलियों में गहराई तक जमा गाद को बाहर निकालेंगी, जिससे सीवर की निकासी प्रणाली पहले से बेहतर होगी। इससे न सिर्फ बरसात में जलभराव रुकेगा बल्कि कॉलोनी में दुर्गंध, सीवर ओवरफ्लो और पानी के जमा होने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


सोमवार को हुई बारिश में भर गया था कई फीट पानी

फरीदाबाद के ब्लैक स्पॉट में शामिल संजय कॉलोनी घनी आबादी वाला इलाका है। यहां जलभराव की समस्या अब आम हो चुकी है। बारिश होते ही यहां की सड़कों व गलियों में जलभराव की समस्या की लोगों को आदत पड़ चुकी है। सोमवार को हुई बारिश में भी कई जगहों पर दो फीट तक पानी भर गया था। इसमें वाहन चालकों व लोगों को काफी परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों को मिलेगी राहत
बकेट टाइप मशीन से सीवर की सफाई करवाने पर लोगों के साथ सफाई कर्मचारियों को भी काफी लाभ होगा। जहां एक तरफ मशीन संकरी गलियों में बने गहरे सीवर को भी आसानी से और जल्दी साफ कर देगी वहीं कर्मचारियों को अब सीवर लाइन के अंदर नहीं उतरना पड़ेगा। आपको बताते चलें कि सीवर लाइन में उतरने के चलते पहले कई बार कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने व मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं।


निगम की तरफ से जलभराव की समस्या को खत्म करने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed