{"_id":"6a9b1a8d1f4f059ab00b501a","slug":"sanitation-workers-registered-their-protest-by-collectively-shaving-their-heads-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79205-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध जताया
विज्ञापन
आज कैबिनेट मंत्री के कार्यालय के बाहर करेंगे झाड़ू प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध जताया। शुक्रवार को सफाई कर्मियों की हड़ताल को 30 दिन हो गए। सफाई कर्मचारी शनिवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय का घेराव कर स्थाई करने के नियुक्ति पत्र मांगेंगे और उल्टी झाड़ू कर मंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चाहे कोई भी कार्रवाई करे, वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। शुक्रवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया ने की। जबकि संचालन ऑडिटर लक्ष्मण परचा ने किया। इंकलाबी मजदूर केंद्र के संजय मौर्य, रंजना और खीमानंद जोशी ने भी कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो फैक्टरी मजदूर भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, गुरुचरण खंडिया, दलीप बोहोत, अनिल चिंडालिया और सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलबीर बालगुहेर ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और जब तक सरकार बातचीत के जरिये हड़ताल का समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कि सरकार 14 मांगों पर सहमति बनने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उधर, सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी बीके चौक पर कूड़ा फेंक दिया। 30 दिन से चल रही हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में प्रतिदिन करीब 1200 टन कूड़ा निकलता है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।