फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers on strike for 27 days; resentment against the government is growing.

Faridabad News: 27 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, सरकार के प्रति बढ़ रहा रोष

Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike for 27 days; resentment against the government is growing.
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।



कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हड़ताल को 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों को लेकर अब तक लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उनका आरोप है कि वार्ता के दौरान मांगों पर सहमति जताने के बावजूद उन्हें लागू करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन




कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, सफाई और सीवर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना तथा पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौतों को लागू करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। हालांकि नगर निगम की ओर से वैकल्पिक संसाधनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।




कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लिखित रूप से लागू नहीं किया जाता, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed