फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers dumped garbage outside the Municipal Corporation Joint Commissioner's office.

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों ने निगम के संयुक्त आयुक्त के कार्यालय के बाहर फेंका कूड़ा

Thu, 03 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers dumped garbage outside the Municipal Corporation Joint Commissioner's office.
फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम सयुक्त आयुक्त के कार्यालय के गेट पर डाला कूड़ा । संवाद
मांगें पूरी नहीं किए जाने पर कर्मचारियाें में रोष, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त, एनआईटी के कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कूड़ा फेंकने से नगर निगम मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले 28 दिनों से हड़ताल पर हैं। लंबा समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा मांगें पूरी न किए जाने से कर्मचारियों में भारी रोष है। निगम कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि कच्चे व संविदा कर्मचारियों को पक्का किया जाए और ठेकेदारी प्रथा को तुरंत समाप्त किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों का पत्र भी प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है, लेकिन सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता नहीं हो सका है। इससे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नगर निगम प्रशासन कचरे को उठाने के काम में तो लगा है, लेकिन जगह-जगह फैले कूड़े को उठवाना नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने दिया समर्थन : हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह चौहान और उनके कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के साथ मिलकर जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल को ज्ञापन सौंपा। उन्हाेंने कहा कि उनकी पार्टी फरीदाबाद निगम कर्मचारियों की जायज मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आम जनता के स्वास्थ्य व स्वच्छता की जिम्मेवारी निभाते हैं । सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

--
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा झूठ बोला जा रहा है। सरकार ने अब तक हमारी किसी भी मांग को स्वीकार नहीं किया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। बलवीर बालगुहेर, जिलाध्यक्ष, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed