फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation survey, tractor-trolley and staff to be deployed in every ward

Faridabad News: स्वच्छता सर्वेक्षण, हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी

Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sanitation survey, tractor-trolley and staff to be deployed in every ward
रैंकिंग बेहतर करने के लिए सभी पांच जोन में विशेष सफाई अभियान की प्रक्रिया शुरू की गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) ने शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बेहतर करने के लिए सभी पांच जोन में विशेष सफाई अभियान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बल्लभगढ़, बड़खल और ओल्ड फरीदाबाद समेत विभिन्न इलाकों में कचरा उठान और हॉट स्पॉट खत्म करने पर फोकस किया जाएगा। यह अभियान अगले छह महीने तक चलेगा।

शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से कचरे के ढेर और अधिक गंदगी की समस्या बने हुई है। खासकर खाली प्लॉट, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के किनारे नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब निगम ने इन जगहों की पहचान कर सफाई व्यवस्था को डिवीजन स्तर पर मजबूत करने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियान के तहत हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक टीम में एक ड्राइवर और चार हेल्पर होंगे जो सड़कों, गलियों, पार्कों और खाली प्लॉटों से कचरा उठाकर सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट और ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाएंगे। कर्मचारियों के पास सफाई के लिए जरूरी उपकरण रखना अनिवार्य किया गया है ताकि काम नियमित और प्रभावी तरीके से हो सके। निगम का कहना है कि इस बार सफाई केवल मुख्य सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि कॉलोनियों और अंदरूनी क्षेत्रों में भी नियमित कचरा उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा हॉट स्पॉट को खत्म करने पर रहेगा फोकस

इस विशेष अभियान के तहत सभी पांच जोन को कवर किया जाएगा और इसका फोकस कचरा हॉट स्पॉट को खत्म करने पर रहेगा। हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पांच सदस्यीय टीम तैनात की जाएगी जो नियमित रूप से कचरा उठान सुनिश्चित करेगी। छह महीने तक लगातार निगरानी के साथ सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि शहर के किसी भी हिस्से में कचरा जमा न हो।

घर-घर से कचरा उठाने की प्रक्रिया तेज

सफाई व्यवस्था को स्थायी बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। इसके लिए वेंडरों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है ताकि हर घर से नियमित कचरा उठान हो सके। इसके साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने वाले वेंडरों पर जुर्माना लगाने की तैयारी है वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास

अब हर वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठान होगा और खाली प्लॉटों व ग्रीन बेल्ट में जमा कचरा हटाया जाएगा। कचरा सीधे ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा जिससे सड़कों पर डंपिंग कम होगी। इसके अलावा गली-मोहल्लों के अंदर भी सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर रहेगा, ताकि किसी भी इलाके में गंदगी न रहे।

दो प्लांट में किया जा रहा है ग्रीन वेस्ट का निस्तारण
ग्रीन वेस्ट के निस्तारण के लिए निगम ने दो प्लांट शुरू किए हैं जहां पत्तों और बागवानी से निकलने वाले कचरे से खाद तैयार की जा रही है। इसके अलावा 20 से अधिक हाउसिंग सोसाइटी में कचरा निस्तारण की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर लागू की गई है। इससे कचरे के परिवहन और डंपिंग का दबाव कम होगा और स्थानीय स्तर पर ही समाधान मिल सकेगा।

स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक की उम्मीद

निगम ने डोर-टू-डोर कलेक्शन को मजबूत करने, गीले और सूखे कचरे को अलग करने और ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया है। इसके साथ ही सोसाइटी स्तर पर कचरा निस्तारण को बढ़ावा दिया जा रहा है और कचरा हॉट स्पॉट को खत्म करने को प्राथमिकता में रखा गया है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।



शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हर स्तर पर काम कर रहा है। तेजी से काम करने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed