फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanatan Hindu Ekta Padyatra, drivers should use alternative routes

Faridabad News: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा, वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें वाहन चालक

Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Hindu Ekta Padyatra, drivers should use alternative routes
आठ को मांगर कट से फरीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी यात्रा, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन वडोदरा एक्सप्रेसवे का उपयोग करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आठ नवंबर को फरीदाबाद में मांगर कट से प्रवेश करेगी। यात्रा का रात्रि ठहराव फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा ग्राउंड में होगा। जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन की और से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार पदयात्रा सात नवंबर को दिल्ली छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर 16 नवंबर को श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में संपन्न होगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है। यात्रा के चलते भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन वडोदरा एक्सप्रेसवे और अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन केएमपी, केजीपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करें।
मांगर कट के रास्ते फरीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी यात्रा
आठ नवंबर की सुबह दिल्ली सीमा से मांगर कट के रास्ते यह यात्रा फरीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा पाली चौक, बायो मेडिकल कॉलेज से होती हुई बड़खल पाली रोड, एनआईटी-तीन मस्जिद चौक, ईएसआई चौक से गुजरकर दशहरा मैदान, एनआईटी फरीदाबाद पहुंचेगी। यहां पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं इस दौरान दोपहर के भोजन के लिए बायो मेडिकल कॉलेज में रुकेगी। नौ नवंबर की सुबह यात्रा एनआईटी दशहरा मैदान से मेट्रो मोड़, हार्डवेयर चौक, सोहना-बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी प्वाइंट, बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अनाज मंडी बल्लभगढ़ पहुंचेगी। यहां पदयात्रियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था होगी। भोजन के उपरांत पदयात्रा अनाज मंडी से दिल्ली-आगरा हाईवे होते हुए बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर, एल्सन चौक, जेसीबी चौक को पार कर शगुन गार्डन सीकरी पहुंचेगी, यहां पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे। 10 नवंबर को यह यात्रा पलवल में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

----
पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी
डीएसपी ट्रैफिक मनोज वर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं दोनों की सुविधा के लिए पलवल पुलिस ने विस्तृत योजना बनाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पदयात्रा मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। 10 नवंबर की सुबह यात्रा फरीदाबाद सीकरी से शुरू होकर गदपुरी टोल टैक्स, पृथला, बघोला, आल्हापुर, अगवानपुर, सेक्टर-2 मोड़, अलावलपुर चौक, बस स्टैंड, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक से होकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 11 नवंबर को यात्रा असावटा मोड़, कुशलीपुर, अटोहा, बहरोला से होते हुए पलवल शुगर मिल और फिर मितरोल पहुंचेगी। वहीं 12 नवंबर को यात्रा मितरोल से मुंडकटी चौक, बंचारी और होडल मंडी तक जाएगी, जबकि 13 नवंबर को यह कोसी यूपी में प्रवेश करेगी। पलवल पुलिस ने पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस के घेरे में रहेगी यात्रा
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पुलिस के घेरे में रहेगा। इस दौरान 1700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से यात्रा की लगातार निगरानी की जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक इस यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे।


सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस से कर सकते हैं संपर्क
यातायात पुलिस के अनुसार पदयात्रा की वजह से ट्रैफिक धीमा चलेगा। इससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन सकती है। इस दौरान वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर - 0129-2267201, 2225999 या हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed