फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sampling work of Mohana elevated bridge stopped due to narrow road

Faridabad News: संकरे रास्ते के चलते मोहना एलिवेटेड पुल की सैंपलिंग का कार्य रुका

Tue, 11 Jun 2024 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Sampling work of Mohana elevated bridge stopped due to narrow road
-रात में की जाएगी मोहना एलिवेटेड पुल की मिट्टी की जांच, अभी तक 19 स्थानों से लिए जा चुके हैं सैंपल
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर संकरा रास्ता होने की वजह से लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी की सैंपलिंग का कार्य रोक दिया गया है। अब योजना है कि रात के समय सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने पर सैंपलिंग का कार्य किया जाएगा। अभी तक विभाग की ओर से 19 जगहों से मिट्टी के सैंपल लिए जा चुके हैं। सभी स्थानों पर सैंपलिंग कार्य पास हो चुके हैं। मिट्टी के सैंपल का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बल्लभगढ़ में आगरा - मथुरा रोड से मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड पुल को बनाया जा रहा है। यह पुल करीब 214 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस पुल के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.1 किलोमीटर लंबा यह पुल मोहना रोड से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बल्लभगढ़ बस अड्डा से जेवर एयरपोर्ट की दूरी मात्र 25 मिनट की होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही फरीदाबाद और बल्लभगढ़ शहर के अलावा करीब 80 गांव के लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। बल्लभगढ़ विधानसभा के करीब 30 काॅलोनियां और कई सेक्टरों को मोहना रोड पर लगने वाले दैनिक जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं, सेक्टर-2, सैक्टर- 64, सेक्टर 65, सेक्टर- -62 की तरफ से अब मेट्रो स्टेशन या बस स्टैंड आने में मात्र पांच मिनट का समय ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर 60 मीटर पर लिए जा रहे सैंपल
सुपरवाइजर शिवम ने बताया कि उनकी टीम की ओर से अभी तक मोहना रोड पर 19 जगहों से सैंपल लिए जा चुके हैं। उनके द्वारा हर 60 मीटर पर सैंपल लिए जा रहे हैं। पुल के शुरुआत और पुल के अंत की मिट्टी के सैंपल लिए जा चुके हैं लेकिन बीच के हिस्से की सैंपलिंग का कार्य रोक दिया है। क्योंकि बीच में संकरा रास्ता होने की वजह से सैंपलिंग के दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। इसलिए अब योजना बनाई जा रही है कि रात के समय जिस जगह पर सैंपल का कार्य रह गया है उसको पूरा किया जाएगा। टीम को करीब 35 जगहों से सैंपल लेने थे।

रात के समय सैंपल लेने की योजना बनाई जा रही है। योजना बनने के बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। सैंपल का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed