{"_id":"61ed8bb5fef1ac1a5b59b17f","slug":"sample-positivity-rate-increased-daily-cases-did-not-decrease-1232-new-cases-confirmed-two-died-faridabad-news-noi628477131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी, रोजाना आने वाले मामलों कमी नहीं, 1232 नए मामलों की पुष्टि, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी, रोजाना आने वाले मामलों कमी नहीं, 1232 नए मामलों की पुष्टि, दो की मौत
विज्ञापन
Sample positivity rate increased, daily cases did not decrease, 1232 new cases confirmed, two died
फरीदाबाद। जिले में कोरोना सैंपल पॉजिटिविटी दर में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा है। लेकिन नए मरीजों की संख्या में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। जिले में रोजाना एक हजार से अधिक नए मामले आ रहे हैं। दो संक्रमितों की मौत हो रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 1232 नए मामलों की पुष्टि की। जबकि 1183 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया।
17 जनवरी को जिले में कोरोना के 1435 नए मामले आए थे। जबकि 471 मरीजों को ठीक होने पर स्वस्थ घोषित कर दिया गया था। इस दौरान सैंपल पॉजिटिविटी दर 30.09 फीसदी दर्ज की गई थी। एक संक्रमित की मौत हुई थी और रिकवरी दर 89.7 था। इसके बाद से कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 22 जनवरी को कोरोना 1030 नए मामले आए। जबकि 1109 मरीज ठीक हुए। दो की मौत हुई थी। इस दौरान सैंपल पॉजिटिविटी दर दो फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 26.11 रही। रविवार को यह बढ़कर 38.18 फीसदी रह गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमित एक महिला व एक पुुरुष की मौत हुई है। दोनों की उम्र 43 साल थी। दोनों कोरोना के साथ दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। व्यक्ति ने टीका की कोई भी डोज नहीं ली हुई थी। वहीं, महिला की दोनों किडनी खराब थी।
उन्होंने टीके की डोज लगवाई हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चार दिन में जिले में छह की मौत हो चुकी हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 726 हो गया है, जिसमें 552 ऐसे लोग थे, जिन्हेें कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 119941 हो गई है, जिसमें से 107631 मरीज ठीक हो गए हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 11584 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 211 अस्पतालों में भर्ती हैं, बाकी 11373 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पतालों में भर्ती 34 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, कोरोना के साथ दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 42 मरीजों को आईसीयू में दाखिल किया गया है। इसमें से 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 3226 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3217 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।