{"_id":"68a0c27fd21bc5e9af0079c0","slug":"salute-to-the-valor-of-the-martyrs-on-independence-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49270-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के शौर्य को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के शौर्य को किया सलाम
विज्ञापन
जिला स्तरीय समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया ध्वजारोहण, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला मुख्यालय पर 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में बरसात के बावजूद प्रतिभागी टुकड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने फरीदाबाद स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश को आजाद कराने और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके शौर्य को सलाम किया।
गौरव गौतम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमें मां भारती के असंख्य वीरों द्वारा दी गई प्राणों की आहुति उपरांत नसीब हुआ है, जिसके लिए हम वीरों के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर विशेष रूप से उन वीर सैनिकों को प्रणाम किया जो देश की सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी सतवीर मान, संयुक्त सीपी राजेश दुग्गल, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसीएमसी सलोनी शर्मा, डीसीपी सेंट्रल उषा, सीटीएम अंकित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बल्लभगढ़ शहरी सोहनपाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, युद्ध वीरांगनाएंं, शहीदों के आश्रित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण
बल्लभगढ़ स्थित लघु सचिवालय में मनाए गए उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक मूलचंद शर्मा ने ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी व प्रतिभागी टुकडिय़ों द्वारा परेड और मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के आश्रितों, प्रतिभागियों, प्रतिभागियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धनेश अदलखा ने किया परेड का निरीक्षण
बड़खल के केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में मनाए गए उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक धनेश अदलखा ने ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी व प्रतिभागी टुकडिय़ों द्वारा परेड और मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के आश्रितों, प्रतिभागियों, खिलाडिय़ों, प्रतिभागियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

—