फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saksham proved his mettle and won the gold medal.

Faridabad News: सक्षम ने साबित की सक्षमता, जीता स्वर्ण पदक

Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Saksham proved his mettle and won the gold medal.
-चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी में लगाया सटीक निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के सक्षम अहलावत ने अपने हुनर और कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सक्षम ने यह स्वर्ण पदक पुरुषों की टीम इवेंट में भाग लेते हुए अपने नाम किया। उन्होंने 4 खिलाड़ियों की रिकर्व टीम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

मुकाबले में हरियाणा ने 360 में से 327 का शानदार स्कोर किया। अन्य कोई टीम इस स्कोर के आस-पास भी नहीं पहुंच सकी। इस जीत में फरीदाबाद के सक्षम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जीत के बाद सक्षम ने अपने माता-पिता से बात करते हुए बताया कि बेहद अच्छी प्रतियोगिता रही। स्वर्ण पदक जीतकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर निगाहें हैं।
विज्ञापन


हरियाणा टीम के कोच हरकेश सोढ़ी ने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को खेले गए तीरंदाजी की इस रिकर्व प्रतियोगिता के मुकाबलों में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया है। अब 26 और 27 दिसंबर को महिला और पुरुष वर्ग के कंपाउंड राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें भी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed