फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sajid won gold medal in Asian Championship

Faridabad News: एशियन चैंपियनशिप में साजिद ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 27 Oct 2025 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sajid won gold medal in Asian Championship
रांची में 7.68 मीटर की लंबी छलांग हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झारखंड के रांची में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के मोहम्मद अता साजिद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साजिद ने लंबी कूद में भाग लेते हुए 7.68 मीटर की लंबी छलांग लगाई। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही साजिद भारत की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने सबसे अधिक 58 पदक अपने नाम किए हैं।


फरीदाबाद के मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि मोहम्मद अता साजिद ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा कोई खिलाड़ी उन्हें लंबी कूद में टक्कर नहीं दे सका। उन्होंने बताया कि साजिद ने यह स्वर्ण पदक जीतकर सिर्फ जिले का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि साजिद ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में शहर के साजिद के अलावा राज्य के भी कई खिलाड़ियों ने दौड़, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed