फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sahil Kaushik selected for National Environment Youth Parliament

Faridabad News: राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए साहिल कौशिक का चयन

Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sahil Kaushik selected for National Environment Youth Parliament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में मीडिया विभाग के छात्र साहिल कौशिक का राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद - 2026 के राष्ट्रीय चरण के लिए चयन हुआ है। साहिल कौशिक वसुंधरा इको क्लब के सदस्य भी हैं। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है।


इस कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संगठन की ओर से किया गया। इस पहल को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। वसुंधरा इको-क्लब, विश्वविद्यालय की एनवायरनमेंट नोडल ऑफिसर एवं पर्यावरण विभाग की अध्यक्षा डॉ. रेणुका गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 11 छात्रों का चयन किया गया। हरियाणा और राजस्थान क्षेत्र की क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेसी बोस विश्वविद्यालय से साहिल कौशिक को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद का अंतिम चरण फरवरी माह में नागपुर (महाराष्ट्र) विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed