फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Safai worker's family asked for Rs 50 lakh compensation

Faridabad News: हादसे में जान गंवाने वाले सफाई कर्मी के परिवार ने नौकरी के साथ मांगा 50 लाख मुआवजा

Fri, 08 Dec 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Safai worker's family asked for Rs 50 lakh compensation
- शव का अंतिम संस्कार रोका, परिजन और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारी सतीश की बल्लभगढ़ नई सब्जी मंडी के करीब हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उसके परिवार ने 50 लाख मुआवजे और परिजन को पक्की नौकरी की मांग रखी। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने निगम परिसर के बाहर धरना दिया। यूनियन ने संयुक्त आयुक्त शिखा अंतिल को पत्र सौंपते हुए सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी की मांग को 5 दिन में करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर कर्मी आंदोलन करेंगे।


बल्लभगढ़ नई सब्जी मंडी के करीब बृहस्पतिवार को अनुबंधित सफाई कर्मचारी सतीश (37) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कर्मचारी संघों ने इसके लिए निगम प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार बताते हुए धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय में मांगे पूरी नहीं की तो नगरपालिका कर्मचारी संघ 14 दिसंबर से हड़ताल पर चला जाएगा। इस अवसर पर निगम प्रशासन की ओर से संयुक्त आयुक्त शिखा अंतिल ने मृतक कर्मचारी के आश्रितों को सरकार के पत्र के अनुसार 3 लाख रुपये तुरंत प्रभाव से देने की घोषणा की। इस दौरान सृष्टि बब्बर, बिशन स्वरूप तेवतिया, बृज मोहन शर्मा, नरेश कुमार शास्त्री, सुनील चंडालिया, अनूप वाल्मीकि, गुरचरण खांडिया, कृष्ण चंडालिया, सुरेश देवी, ललिता देवी, बलवीर सिंह बालगोहर, श्रीपाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed