फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Safai Karamcharis begin two-day hunger strike

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू

Mon, 27 Apr 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis begin two-day hunger strike
सरकार पर वादाखिलाफी और कर्मचारी विरोधी नीतियों का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन 11 महिला और 40 पुरुष सहित कुल 51 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान दलीप बोहत और जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर हड़ताल पर बैठाया।


भोजन अवकाश के दौरान आयोजित आक्रोश सभा की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर ने की, जबकि संचालन महेंद्र कुड़िया ने किया। सभा को संबोधित करते हुए नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर वादाखिलाफी और कर्मचारी विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आगजनी की बढ़ती घटनाओं को रोकने में विफल रही है और फायर सेवाओं की स्थिति को लेकर दिया गया बयान वास्तविकता से दूर है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 2014 में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा खत्म करने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों को शोषण और अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 28 अप्रैल को भी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी, जिससे नगर निगम का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed