फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sacrificial soil will reach Delhi from every village of the district: Deputy Commissioner

जिले के हर गांव से बलिदानी मिट्टी पहुंचेगी दिल्ली : उपायुक्त

Sat, 05 Aug 2023 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sacrificial soil will reach Delhi from every village of the district: Deputy Commissioner
- मिट्टी को वंदन-वीरों को नमन थीम के साथ चलेगा, 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। देशभर में मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लि0ए तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिले के हर गांव से बलिदानी मिट्टी दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से जिले में मेरी माटी-मेरा देश अभियान चलेगा। अभियान की तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं, मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड से जिला स्तर तक देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मिट्टी को वंदन-वीरों को नमन थीम के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश के वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य व पुलिस बल के शहीदों को समर्पित मेरी माटी-मेरा देश अभियान जनभागीदारी के साथ गरिमामयी ढंग से चलेगा। सभी कार्यक्रम सरकार द्वारा तय समय अनुसार होंगे। उपायुक्त ने कहा कि एडीसी आनंद शर्मा नोडल अधिकारी होंगे। शहरी क्षेत्र के लिए जिला सहायक नगर आयुक्त गौरव अंतिल और ग्रामीण क्षेत्र के लिए सीईओ जिला परिषद आशिमा सांगवान नोडल अधिकारी होंगी। डीसी ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 9 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले मेरी माटी-मेरा देश अभियान को लेकर अधिकारियों को मुस्तैद किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि देशभर में 9 से 15 अगस्त तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर, वार्ड स्तर, प्रत्येक खंड में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम चलेगा। इन कार्यक्रमों में वीरों का वंदन के तहत देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की हर गांव व शहर में शिलापट गौरव पट्ट स्थापित किए जाएंगे और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वसुधा वंदन के तहत हर गांव व शहर में 75 पौधे रोपित किए जाएंगे। राष्ट्रीय गान, ध्वजारोहण, अमृत सरोवर के समीप देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

मिट्टी के साथ सेल्फी
केंद्र सरकार की ओर से मातृभूमि को नमन करने के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। मिट्टी के साथ सेल्फी लेकर उसे मेरी माटी-मेरा देश वेबसाइट पर अपलोड करवाएंगे। इस दौरान अपनी माटी की रक्षा के लिए पंच प्रण की शपथ भी दिलाई जाएगी। विक्रम सिंह ने कहा कि मिट्टी को वंदन-वीरों को नमन थीम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम होगा। डीसी ने कहा कि जिला फरीदाबाद वीर-बलिदानियों की भूमि है। हर गांव से बलिदानी मिट्टी खंड स्तर पर पहुंचेगी और खंड स्तर से जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नमन किया जाएगा। सभी खंडों से चयनित युवा पवित्र मिट्टी को अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली लेकर जाएंगे। गौरव पट्ट पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed