फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA raised the demand to hand over BPTP Sector 76 to the Municipal Corporation

Faridabad News: आरडब्लूए ने उठाई बीपीटीपी सेक्टर 76 को नगर निगम के हवाले करने की मांग

Sat, 02 Aug 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
RWA raised the demand to hand over BPTP Sector 76 to the Municipal Corporation
बीपीटीपी के नेक्स्ट डोर कार्यालय में आरडब्ल्यूए सेक्टर-76 और अधिकारियों के बीच हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 की प्रमुख समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए सेक्टर-76 का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नेक्स्ट डोर स्थित बीपीटीपी कार्यालय पहुंचा। बीपीटीपी अधिकारियों ने कहा कि यदि आरडब्ल्यूए सेक्टर-76 चाहे तो वह पूरे सेक्टर को नगर निगम के अधीन करवा ले, इससे बीपीटीपी को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस विषय में सरकार और मंत्रालय स्तर पर बातचीत की जा सकती है।
इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद नागर कर रहे थे। प्रधान विनोद नागर ने बताया कि सेक्टर-76 के रेजिडेंट्स की सभी समस्याओं के निराकरण पर बीपीटीपी के पदाधिकारियों विनोद भामरिया, योगेश, एसएस प्रसाद, हंसराज, एसएन साहू से बातचीत हुई। आरडब्ल्यूए सेक्टर-76 की तरफ से सबसे पहली मांग बीपीटीपी अधिकारियों के सामने रखी कि वे सड़क निर्माण की एवज में वसूली जा रही राशि वाला फरमान वापस लें। इस पर बीपीटीपी अधिकारियों ने कहा कि वे नियमानुसार ही रेजिडेंट से सड़क निर्माण की एवज में 290 वर्ग फुट का रेट वसूल रहे हैं। इसके बाद आरडब्ल्यूए की तरफ से सेक्टर-76 में पौधे लगाने, सभी गलियों के सामने प्लॉट संख्या बताने वाले साइन बोर्ड लगाने, मेंटेनेंस राशि देने में देरी करने पर लगाए गए ब्याज को माफ करने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने, बंद मार्गों को खोलने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने जैसे सभी प्रमुख मुद्दों पर वार्तालाप हुआ।
विज्ञापन


बीपीटीपी अधिकारियों ने कहा कि पौधे लगाने, साइन बोर्ड लगाने का कार्य तो जल्द ही चालू कर दिया जाएगा, लेकिन मेंटेनेंस राशि पर ब्याज माफ करने वाली मांग पर उच्चाधिकारियों से बातचीत करके ही स्पष्ट किया जाएगा। इस मौके पर इस बैठक में आरडब्ल्यूए के उप प्रधान सर्वदानंद नागर, उप प्रधान रणबीर डागर, कार्यकारिणी सदस्य पवन नागर, डब्ल्यू ब्लॉक के उप प्रधान मुंदराज रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed