फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA chief's son taken hostage and demanded ransom of five lakhs

आरडब्ल्यूए प्रधान के बेटे को बंधक बनाकर मांगी पांच लाख की फिरौती

Tue, 10 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
RWA chief's son taken hostage and demanded ransom of five lakhs
फरीदाबाद। न्यू जनता कॉलोनी के आरडब्ल्यूए प्रधान के बेटे कमल सलूजा को एक युवती समेत तीन लोगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने कमल सलूजा को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की। हालांकि प्रधान और पुलिस की त्वरित कार्रवाई में कमल को छुड़ा लिया गया। सूत्रों के अनुसार दो आरोपियों को पुुलिस ने काबू कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी युवती फरार है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

न्यू जनता कॉलोनी निवासी नरेश सलूजा की ट्रैक्टर वर्कशॉप है। साथ ही जीवन नगर क्षेत्र के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान भी हैं। पुलिस को दी शिकायत में नरेश सलूजा ने बताया कि बेटे कमल सलूजा (32) को सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवती ने ट्रैक्टर ठीक करने के बहाने खेड़ीपुल क्षेत्र में बुलाया। जैसे ही कमल मौके पर पहुंचा, युवती ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने बेटे के मोबाइल से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। नरेश सलूजा पांच लाख रुपये नहीं होने की बात कहीं। इस पर आरोपियों ने तीन लाख, फिर दो लाख रुपये देने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने नरेश को बिना किसी को बताए खेड़ीपुल आने को कहा। नरेश ने बताया कि पैसे लेकर आरोपियों के दिए पते की ओर चल दिया। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कमल सलूजा के मोबाइल को सर्विलांस पर ले लिया। आरोपियों के ठिकाने की जानकारी जुटाई। इसके बाद मौके पर दबिश देकर बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। नरेश सलूजा ने बताया कि मुख्य आरोपी युवती फरार है। युवती ने बेटे को बंधक बनाने की साजिश रची और लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी। फिलहाल सारन थाना की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पड़ोसी को फोन किया
नरेश ने बताया कि फिरौती की मांग के लिए आरोपियों ने उसके पड़ोसी को फोन किया। फोन करने के लिए आरोपी बंधक बनाए बेटे के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपियों ने यह तरीका पुलिस से बचने के लिए अपनाया था। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की है। उसे अस्पताल में इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे दिखाई तत्परता
पुलिस के अनुसार आरडब्ल्यूए प्रधान ने बेटे को बंधक बनाए जाने की सूचना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे 112 नंबर पर डायल पर मिली। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस सतर्क हो गई। पहले जिस नंबर से पीड़ित के पिता को फोन किया जा रहा था, उस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया गया। शाम करीब चार बजे आरोपियों के ठिकाने की जानकारी मिलते ही दबिश देकर पीड़ित को बचाया। सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि सूत्रों के अनुसार पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed