फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA calls for transfer of outpost in-charge

आरडब्ल्यूए ने चौकी प्रभारी के तबादले की गुहार लगाई

Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
RWA calls for transfer of outpost in-charge
फरीदाबाद। पर्वतीया कॉलोनी चौकी प्रभारी अपने काम के प्रति लापरवाह है। वह शिकायत के बावजूद भी कोरोना की रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नही करता। पुलिस की ढील के चलते कालोनी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस चौकी प्रभारी के रहते कोरोना नही रुकेगा। ये आरोप पर्वतीया कॉलोनी आरडब्ल्यूए ने चौकी प्रभारी मोहम्मद रफीक पर लगाए हैं। अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव व जिला उपायुक्त यशपाल यादव को एक पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि उनके इलाके में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आरोप है कि आरडब्ल्यूए की तरफ से प्रभारी को कई बार लॉकडाउन में सख्ती बरतने का आग्रह किया गया। 30 अप्रैल को प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी इलाके में गश्त व सख्ती के आग्रह किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि उनके यहां मरीजों की संख्या पुलिस की लापरवाही के कारण बढ़ रही है। यहां लॉकडाउन के नाम पर कुछ नहीं है और पुलिस गश्त नहीं करती। उन्होंने मांग की कि चौकी प्रभारी मोहम्मद रफीक का तबादला कर किसी जिम्मेदार अधिकारी को लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed