फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rural tubewell operators formed a new district executive committee.

Faridabad News: ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने किया नई जिला कार्यकारिणी का गठन

Tue, 25 Aug 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rural tubewell operators formed a new district executive committee.
होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष व रोहतास कुमार को सचिव चुना गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक बार फिर एकजुट होकर हुंकार भरी है। सभी ने मिलकर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया है। इनमें होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया है। रोहतास कुमार सचिव होंगे जबकि मुस्तकीम को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सतीश भाटी व शकील, सह सचिव पद पर प्रवीण व मांगों सिंह, मीडिया प्रभारी के रूप में प्रमोद गोयल, संगठन मंत्री हसन मोहम्मद और कार्यालय सचिव पद की जिम्मेदारी गंजे सिंह को सौंपी गई है। वहीं, कार्यकारी सदस्यों के रूप में तरुण शहीद, अजहरुद्दीन, ओम प्रकाश, रमेश सैनी, आकाश और अनिल सच्चे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


लंबित समस्याओं के समाधान का भरोसा

इस दौरान ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की कई लंबित और महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी गंभीर मंथन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी ने सभी ऑपरेटरों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांगों को संबंधित विभाग और शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा ताकि उनका समाधान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed