फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rural sweepers celebrated protest day

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मनाया विरोध दिवस

Thu, 20 May 2021 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Rural sweepers celebrated protest day
फरीदाबाद। कोरोना महामारी में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाया है। उनकी की मांग है कि उन्हें कोरोना बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण, कोरोना काल में 50 लाख बीमा कवरेज, कोरोना मृतक का दाह संस्कार करने के लिए दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और चार अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 14 हजार रुपये वेतन का पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के राज्य प्रधान देवीराम, महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा की उपाधि तो दे रही है, लेकिन उनकी सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। कोरोना महामारी में हर व्यक्ति अपने घर में है और सफाई कर्मी गांव की साफ-सफाई, गांव में बनाए गए कोविड सेंटरों की देखरेख, सेनेटाइज करना और कोरोना संक्रमित की मौत होने पर व्यक्ति के दाह संस्कार काम कर रहे हैं लेकिन इनके स्वास्थ्य व जीवन के भविष्य के बारे में कोई चिंता सरकार को नहीं है। सरकार के इस रुख के कारण सफाई कर्मचारियों में काफी भय का वातावरण बना हुआ है। सरकार की बेरुखी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रामीण सफाई कर्मियों से कोरोना बचाव लिए अब तक मास्क, ग्लब्ज, सैनिटाइजर, पीपीई किट आदि तक नहीं दिए गए और मौत होने पर दाह संस्कार करवाकर बेगार तो ले रही रही है, लेकिन प्रोत्साहन राशि नही दे रही, जबकि शहरी सफाई कर्मचारियों को दो हजार रुपये दाह संस्कार के रूप में भुगतान किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि बिना किसी देरी के सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा पूरे प्रदेश का ग्रामीण सफाई कर्मचारी 26 मई को अपने-अपने कार्य स्थल पर विरोध करते हुए बीडीपीओ ब्लॉक पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed