फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rural sanitation workers protested against not receiving salaries

Faridabad News: वेतन नहीं मिलने पर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 06:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Sep 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers protested against not receiving salaries
शासन-प्रशासन कर्मचारी का लोगो लगा लें
विज्ञापन


- करनाल रैली में सफाई कर्मचारी बढ़-चढ़कर लेंगे भाग
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों यूनियन की नाहर सिंह पार्क में बृहस्पतिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने की। बैठक में 8 अक्तूबर को करनाल में होने वाली ललकार रैली में भाग लेने का आह्वान किया। उसके बाद नारे लगाते हुए बीडीपीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बल्लभगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं मिली है।

यूनियन के नेताओं ने अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। जब विभाग की रेगुलर कर्मचारियों की ट्रेजरी से तनख्वाह प्रत्येक माह की एक तारीख को पास हो जाती है, तो ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के पे बिलों को ट्रेजरी से एक साथ पास क्यों नहीं करवाया जाता है। अधिकांश कर्मचारी की ईएसआई और पीएफ के खातों में काफी गलतियां हैं। आधार कार्ड से लिंक करवाने में भी कार्यालय का स्टाफ कोई मदद नहीं करता है। यूनियन ने 10 अक्तूबर से तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल करने का निर्णय भी लिया है। इस मौके पर राज्य प्रधान देवी राम और जिला सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed