फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rural sanitation workers are not getting full resources: Virendra Singh

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहे पूरे संसाधन : वीरेंद्र सिंह

Fri, 20 Oct 2023 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers are not getting full resources: Virendra Singh
हड़ताल 11वें दिन भी रही जारी, नगर पंचायत पर आश्रित हैं कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की शुक्रवार को सभा आयोजित हुई। इसको संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने यूनियन की मांगों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत पर आश्रित रहना पड़ता है। काम करने के लिए औजार भी नहीं दिए जाते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 11 वें दिन में प्रवेश कर गई है।

हड़ताली कर्मचारियों की सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन जिला सचिव दिनेश पाली ने किया। कर्मचारियों की मांग है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कम से कम 1125 रुपए प्रतिमाह शिक्षा भत्ता, साल में कम से कम चार वर्दी, दो जोड़ी जूते, आठ हजार रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता तथा अन्य मांगों को पूरा किया जाए। यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि यूनियन की मांगों को लागू नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर नरेश, राजू, मनोज, राजू नरावली, महेंद्र मंढोतिया, धर्मेंद्र, श्यामवती, बीना, राजवती, ओमप्रकाश व विनीत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed