Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rural areas will get new gift of health services

Faridabad News: ग्रामीण इलाकों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात

Thu, 10 Jul 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rural areas will get new gift of health services
दो नए उप स्वास्थ्य केंद्र और एक आयुष डिस्पेंसरी बनेगी, गांवों के लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
विज्ञापन



हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं को दी मंजूरी


कहां क्या बनेगा
बल्लभगढ़ ब्लॉक के गांव फतेहपुर बिलोच में आयुष डिस्पेंसरी
फरीदाबाद ब्लॉक के महावतपुर (भास्कोला) गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र
तिगांव ब्लॉक के अलीपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र




मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीनों कार्यों की समय-सीमा 12 महीने तय की गई है। इन परियोजनाओं के पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं गांवों में ही उपलब्ध हो सकेंगी।


पहली परियोजना के तहत बल्लभगढ़ ब्लॉक के गांव फतेहपुर बिलोच में आयुष डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत करीब 50 लाख रखी गई है। आयुष चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए यह डिस्पेंसरी ग्रामीणों को प्राकृतिक और पारंपरिक उपचार की सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन




दूसरी बड़ी परियोजना फरीदाबाद ब्लॉक के महावतपुर (भास्कोला) गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की है। इस केंद्र के निर्माण पर भी करीब 50 लाख खर्च होंगे और यह क्षेत्रीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बनकर उभरेगा। क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की अनुपलब्धता के कारण लोगों को सामान्य बीमारियों और प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी दूर शहर जाना पड़ता है। यह स्वास्थ्य केंद्र इस समस्या का स्थायी समाधान बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरी योजना तिगांव ब्लॉक के अलीपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से जुड़ी है, जिसकी अनुमानित लागत भी करीब 50 लाख है। यह केंद्र तिगांव क्षेत्र के निवासियों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासतौर पर उन परिवारों के लिए जिन्हें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, व बुजुर्गों के इलाज के लिए शहर जाना पड़ता है। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ग्रामीणों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।






समय पर इलाज न मिलने के कारण हो जाती हैं गंभीर बीमारियां

स्वास्थ्य सेवाएं हर वर्ग के लोगों के लिए बुनियादी आवश्यकता हैं और इन योजनाओं से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। खास बात यह है कि यह केंद्र ग्रामीणों की पहुंच में होंगे, जिससे समय पर इलाज संभव हो सकेगा। वर्तमान में कई ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है, जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता और छोटी बीमारियां भी गंभीर रूप ले लेती हैं।



आयुष डिस्पेंसरी व सब हेल्थ सेंटर खोलने के लिए विभाग की तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही लोगों को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- प्रवीण गोठवाल, कार्यकारी अभियंता, पंचायत राज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed