फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Run for Unity programme dedicated to the unity of the country today

Faridabad News: देश की एकता को समर्पित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आज

Fri, 31 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity programme dedicated to the unity of the country today
सुबह 7 से 8 बजे तक होगा कार्यक्रम का आयोजन, युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा उदय अभियान के अंतर्गत बड़खल, एनआईटी फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पृथला विधान सभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक कार्यक्रम होगा। देश की एकता और अखंडता को समर्पित इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित हैं। जिसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना का संदेश फैलाने का माध्यम बनेगा। इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की ओर से माई भारत पोर्टल पर किया गया। डिजिटल चरण के अंतर्गत सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत चुने गए 150 युवा नेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



यह कार्यक्रम 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। जिसके अंतर्गत देशभर के जिलों में 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनसे पूर्व स्थानीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, स्वदेशी मेला तथा अन्य जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि इस ऐतिहासिक पहल के लिए सभी पंजीकरण माई भारत पोर्टल पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ से भाजपा अध्यक्ष सोहन पाल छोकर, सीईओ जिला परिषद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed