{"_id":"698f70845b73fc9209082724","slug":"ruckus-over-allegations-of-embezzlement-in-pingawan-panchayat-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109914-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिनगवां पंचायत में गबन के आरोपों पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिनगवां पंचायत में गबन के आरोपों पर घमासान
विज्ञापन
-सरपंच के समर्थन में ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
-दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ज्ञापन देकर किया कार्रवाई का समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। जिले के कस्बा पिनगवां पंचायत की सरपंच ललिता, उनके पति मनोज कुमार और ससुर गिर्राज प्रसाद के खिलाफ विकास कार्यों के नाम पर पंचायत राशि के गबन के आरोप में पिनगवां थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की।
सरपंच ललिता के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग लघु सचिवालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समर्थकों का कहना है कि ललिता दलित समाज से संबंध रखती हैं और इसी कारण उन्हें राजनीतिक द्वेषवश परेशान किया जा रहा है। जबकि शिकायतकर्ता भी दलित समाज से ही संबंध रखता है। उनका आरोप है कि बिना ठोस आधार के मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर मुकदमा रद्द करने की मांग की है। दूसरी ओर शिकायतकर्ता महावीर भी ग्रामीणों के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
महावीर का आरोप है कि सरपंच, उनके पति और ससुर ने नियमों की अनदेखी कर पंचायत की राशि का दुरुपयोग किया है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक न तो सरपंच को पद से हटाया गया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोगों को गुमराह कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीण प्रवीण और चंद्रभान ने भी आरोप लगाया कि पंचायत की दुकानों की राशि जमा कराने के बावजूद उन्हें रसीद तक नहीं दी गई। निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए।