{"_id":"67b0dfc38a32c6e5c4014b34","slug":"ruckus-at-builders-office-due-to-non-availability-of-facilities-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38332-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुविधाएं न मिलने पर बिल्डर के कार्यालय पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुविधाएं न मिलने पर बिल्डर के कार्यालय पर किया हंगामा
विज्ञापन
एडोर सोसाइटी के निवासियों का अरोप-बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिल रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एडोर सोसाइटी में रह रहे सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर बिल्डर के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस मामले में उन्होंने बिल्डर से मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर बातचीत करने की कोशिश की, तो उनकी सुनवाई नहीं की गई। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोसाइटी में नियमित बिजली कटौती, गंदे पानी की सप्लाई और सुरक्षा का अभाव है। इसके साथ ही ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद बिल्डर की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हो रहा। इस मामले में सोसाइटी निवासी रोहित शर्मा ने कहा हमने अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर यहां फ्लैट खरीदे, लेकिन अब हमें बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है, और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं।
--
समाधान न होने पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
निवासियों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करेंगे। इसके साथ ही निवासियों ने बिल्डर को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निवारण किया जाए, वरना मजबूर होकर वे सड़कों पर उतरेंगे।