फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ruchika of Deeg first in recitation of versesRuchika of Deeg first in recitation of verses

Faridabad News: श्लोकोच्चारण में डीग की रुचिका प्रथम

Mon, 17 Nov 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ruchika of Deeg first in recitation of versesRuchika of Deeg first in recitation of verses
खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बल्लभगढ़ खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बल्लभगढ़ खंड के राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा छठी से आठवीं व कक्षा नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को दो समूह में बांट कर कराई गई।

श्लोकोच्चारण में डीग की रुचिका ने प्रथम, सेक्टर-7 की अमृता ने द्वितीय व ऊंचा गांव की साक्षी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में सेक्टर-55 की डिंपी ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय व विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में सेक्टर-55 की शिवानी रानी ने प्रथम, डीग से पंकज ने द्वितीय व फतेहपुर से निशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


संवाद में डीग की पूर्णिमा और अंशजा ने प्रथम, मिर्जापुर से अक्षय कुमार और साहिल ने द्वितीय व बल्लभगढ़ से खुशी कुमारी और सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में डीग से हंसिका, रेखा और ताशू ने प्रथम, बल्लभगढ़ से तमन्ना कुमारी, वर्षा और मोनिका ने द्वितीय व कौराली से सिद्धी, सोनी और वैशनवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में सोनम ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय और रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव, रविकांत गुप्ता, रघु वत्स, राजकुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed