Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 9.40 crore to be spent on waste disposal; plants to be set up at two locations

Faridabad News: कूड़ा निस्तारण पर खर्च होंगे 9.40 करोड़, दो जगह लगेंगे प्लांट

Thu, 05 Nov 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 9.40 crore to be spent on waste disposal; plants to be set up at two locations
नगर निगम डबुआ और सेक्टर-21ए में रोजाना 100 टन कूड़े के निस्तारण की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

ईस्ट जोन कचरा उठाने के लिए खर्च होंगे 6.55 करोड़

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम शहर में कूड़े की समस्या से निपटने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए लगभग 9.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में दो स्थानों पर नए कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
नगर निगम के लिए कचरा निस्तारण एक बड़ी चुनौती बन गया है। अरावली में डंपिंग पॉइंट पहले ही बंद हो चुका था। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने भी अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके बाद निगम डाबुआ और सेक्टर-21ए में दो अलग-अलग कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालित करेगा। दोनों प्लांटों में प्रतिदिन 50-50 टन कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था होगी। ईस्ट जोन के विभिन्न वार्डों से भी कचरा नियमित रूप से उठाकर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। निगम ने इन तीनों कार्यों के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम डाबुआ ट्रांसफर स्टेशन के पास 50 टन प्रतिदिन क्षमता का कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट लगाएगा। इस पर दो साल में 1 करोड़ 42 लाख 78 हजार 800 रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-21ए ट्रांसफर स्टेशन के साथ भी 50 टन प्रतिदिन क्षमता का विकेंद्रीकृत प्लांट तैयार होगा। इस पर भी 1 करोड़ 42 लाख 78 हजार 800 रुपये का खर्च आएगा। दोनों प्लांट शुरू होने से प्रतिदिन कुल 100 टन कूड़े के प्रसंस्करण की क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कूड़े के नियमित उठान के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम के ईस्ट जोन क्लस्टर के वार्डों से कचरा उठाने के लिए योजना बनी है। इसके लिए 6 करोड़ 55 लाख 25 हजार 630 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर लेने वाली कंपनी छह महीने तक कूड़ा उठाकर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाएगी। नगर निगम के एसई ओमवीर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करके कूड़ा निस्तारण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed