{"_id":"6a4aae6d1a51397f1608fe37","slug":"rs-653-lakh-stolen-after-cutting-open-atm-with-gas-cutter-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74105-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.53 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.53 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
-भूपानी मोड़ स्थित हिटाची मनी स्पॉट एटीएम को बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी मोड़ स्थित एटीएम में चोरों ने सुनियोजित तरीके से सेंध लगाकर करीब 6.53 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने पहले एटीएम के सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर सुरक्षा व्यवस्था को निष्क्रिय किया। इसके बाद गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटा और उसमें रखी पूरी नकदी निकालकर भाग गए। घटना तीन जुलाई की रात की बताई गई है।
इस मामले में हिटाची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पैनल अधिवक्ता विजयपाल ने भूपानी थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार भूपानी मोड़ स्थित दुकान नंबर-1 पर लगे हिटाची मनी स्पॉट एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय एटीएम में 6,53,300 रुपये थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़ और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।