फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 6.65 lakh cheated in the name of getting job at airport

फरीदाबाद: एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 6.65 लाख हड़पे, मामला दर्ज

Sun, 31 Jul 2022 01:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:09 PM IST
सार

आरोपी ने नौकरी के लिए पंजीकरण फीस, कपड़े, स्वास्थ्य, समझौता पत्र, गेट पास, बीमा , आयकर आदि के बहाने अलग-अलग खाते में 6.65 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी आरोपी पैसे मांगता रहा। ठगी का अहसास होने पर अवनीश ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
Rs 6.65 lakh cheated in the name of getting job at airport
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद में साइबर ठगों ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 6.65 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर थाना एनआईटी ने केस दर्ज कर लिया है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी अवनीश नाम के युवक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 मई को उसके पास एक मैसेज आया था, जिसमें एयरपोर्ट पर नौकरी की बात लिखी थी। 
विज्ञापन


अवनीश ने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट का अधिकारी बताया। उसने कहा कि एयरपोर्ट पर एयरटिकट बनाने की नौकरी की जगह खाली है। 
विज्ञापन


आरोपी ने नौकरी के लिए पंजीकरण फीस, कपड़े, स्वास्थ्य, समझौता पत्र, गेट पास, बीमा , आयकर आदि के बहाने अलग-अलग खाते में 6.65 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी आरोपी पैसे मांगता रहा। ठगी का अहसास होने पर अवनीश ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed