फरीदाबाद। पल्ला स्थित पावर हाउस कॉलोनी की गलियों में करीब 58 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाएंगे। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने इसका शिलान्यास रखा। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्यों को तरजीह दे रहा है। लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार इस इलाके के लोगों से केवल वोट लेने का काम किया था। लेकिन विकास के नाम पर इस इलाके में एक भी ईंट नहीं लगाई । पल्ला पावर हाउस कॉलोनी के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों को बिजली, पानी, पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था सहित सभी मूलभूत उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पार्षद अजय बैसला, पार्षद बिल्लू पहलवान, प्रधान ओमप्रकाश, अरुण चौहान, प्रमोद गोस्वामी, चौधरी ईश्वर सिंह, राकेश डागर आदि उपस्थित रहे।