फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 22.47 lakh swindled from seven people.

Faridabad News: जालसाजों ने शहर के सात लोगाें से 22.47 लाख रुपये ठगे

Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 22.47 lakh swindled from seven people.
फर्जी लिंक,एपीके फाइल और केवाईसी के नाम पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से सात लोगों को निशाना बनाकर करीब 22.47 लाख रुपये की ठगी कर ली। सभी मामलों में साइबर अपराध एनआईटी और बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने 29 जून से 5 जुलाई के बीच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकांश मामलों में ठगों ने फर्जी लिंक, एपीके फाइल, मोबाइल हैकिंग, रि-केवाईसी, फर्जी लोन ऑफर और डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर लोगों को जाल में फंसाया।

सबसे बड़ी ठगी नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी रविकांत के साथ हुई। शिकायत के अनुसार 31 मई को चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल खोलने से उनका व्हाट्सएप और बैंकिंग सिस्टम हैक हो गया व 8.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में चार जुलाई को ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई और पांच जुलाई को साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में डीएलएफ सेक्टर-10 निवासी अमरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 9 जून को फेसबुक विज्ञापन के जरिये संपर्क करने वाले ठग ने एप डाउनलोड कराकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और उनके दो बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पहले 1930 पोर्टल पर दर्ज हुई थी, जबकि इस मामले में पांच जुलाई को साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र बजाज के साथ 28 जून को बिना जानकारी के उनके बैंक खातों से 3,40,305.51 रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में 28 जून को ई-जीरो एफआईआर और 29 जून को साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी तरह दिव्या मिश्रा के पति के मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक से फोन हैक होने के बाद 28 और 29 जून को उनके खाते से 1,52,300 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद 30 जून को ई-जीरो एफआईआर व एक जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुई।

इसके अलावा रनवीर सिंह को 13 जून से कम ब्याज वाले पर्सनल लोन का झांसा देकर अलग-अलग चार्ज के नाम पर 1,24,998 रुपये जमा करा लिए गए। इस मामले में 1 जुलाई को ई-जीरो एफआईआर और दो जुलाई को साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं पवन कुमार झा ने गूगल पर डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए नंबर खोजा। ठग ने लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और 2 जुलाई को उनके खाते से 1,49,874 रुपये निकाल लिए। घटना के संबंध में 4 जुलाई को ई-जीरो एफआईआर व पांच जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई।


इसके अलावा कोमल मोंगा को चार जुलाई को क्रेडिट कार्ड की रि-केवाईसी के नाम पर कॉल कर वीडियो केवाईसी के बहाने उनके कार्ड से 1,40,087.14 रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर ली गईं। उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया और शिकायत दर्ज कराई। इसी दिन ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई व पांच जुलाई को साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, यूपीआई ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed